लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कायस्थ समाज ने किया नमन, चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों पर बनी रणनीति
मनेंद्रगढ़। राष्ट्र के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कायस्थ समाज के गौरव लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा मनेंद्रगढ़ में स्थित भगवान चित्रगुप्त, गणेश एवं मां अंबिका मंदिर परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी माह में होने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त पूजा के प्रति समाजजनों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से मासिक शुल्क निर्धारित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के आयोजन के लिए समाज के प्रत्येक परिवार से 500 रुपये अथवा स्वेच्छानुसार अधिक सहयोग राशि देने की अपील की गई। सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से समाज को और अधिक मजबूत तथा संगठित किया जा सकता है।
बैठक में भगवान चित्रगुप्त पूजा की रूपरेखा, समाज की सहभागिता, घर-घर संपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर बीरेंद्र श्रीवास्तव, बी.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिन्हा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, धनंजय सिन्हा, संजय सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, बबीता श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, रिंकी श्रीवास्तव, रेनू प्रसाद एवं शारिका प्रसाद सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
रिपोर्ट-राजेश सिन्हा
