माइंड स्पार्क अबेकस इंस्टीट्यूट द्वारा भव्य जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता संपन्न, नन्हें बच्चों ने अपनी तीव्र गणितीय प्रतिभा से किया अचंभित ।
माइंड स्पार्क अबेकस इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक ‘ग्रैंड डिस्ट्रिक्ट लेवल अबेकस कंपटीशन’ का सफल आयोजन होटल श्याम हैरिटेज में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए सैकड़ों नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी गजब की मानसिक गणना की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार , एसडीएम शशिशेखर मिश्रा , नगरनिगम आयुक्त बिजेंद्र सारथी , अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी विजय राणा , पूर्व पार्षद सरजू यादव , पत्रकार सतीश गुप्ता मंचासीन थे । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मस्तिष्क का विकास करना, उनकी एकाग्रता बढ़ाना और गणित के प्रति उनके मन से डर को पूरी तरह खत्म करना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने पलक झपकते ही जटिल से जटिल कैलकुलेशन को मौखिक और एबेकस के माध्यम से हल करके सभी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को अचंभित कर दिया। अलग – अलग कैटेगरी में सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए जिसमे
कैटेगरी A (जूनियर) – मीवान गुप्ता (प्रथम), आयुष सिंह (द्वितीय) और अर्नव गुप्ता (तृतीय)। कैटेगरी A (सीनियर): अनीशा पांडे (प्रथम), कार्तिक कुशवाहा (द्वितीय) और ध्रुवी भारद्वाज (तृतीय)। कैटेगरी B (जूनियर): मयंक गुप्ता (प्रथम), अलीशा मेमन (द्वितीय) और कल्प द्विवेदी (तृतीय)। कैटेगरी B (सीनियर): अनन्या खलखो एवं आयुष सिंह (संयुक्त रूप से प्रथम), वेदिका गुप्ता (द्वितीय) और आरुषि मिंज (तृतीय)। कैटेगरी C (जूनियर): रोहित गर्ग (प्रथम), आर्यदित यादव एवं शिवांश पोद्दार (संयुक्त रूप से द्वितीय) और आराध्या बोथरा (तृतीय)। कैटेगरी C (सीनियर): स्नेहील बघेल (प्रथम), प्रगति छत्तानी (द्वितीय) और आयुष सिंह (तृतीय) स्थान पर रहे ।
प्रतियोगिता के अंत में सभी शानदार विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता ट्रॉफियों, कस्टम मेडल्स और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन को सफल बनाने में अबेकस टीम की डायरेक्टर पिंकी बंसल , गौरव बंसल , मुक्ता मांझी , निशा गुप्ता , पूजा शर्मा , पूजा सिंह, शिवानी जायसवाल , अनुपम दुबे , पूजा अग्रवाल , शिवांगी जायसवाल की उपस्तिथि थी ।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)
