
पीपीगंज मे धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित थाई मांगुर
गोरखपुर – पीपीगंज के भगवानपुर में भारत सरकार के द्वारा प्रतिबंधित काली विदेशी थाई मांगुर की बिक्री खुलेआम हो रही है। जानकार बताते हैं विदेशी मांगुर स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इसके खाने से कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं।कम समय में विकसित होने के चलते प्रतिबंधित मछलियों को पाला जाता है।अपने फायदे के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2000 ने ही विदेशी थाई मांगुर पर प्रतिबंध लगा दिया था। फिर भी लोग इसका कारोबार अवैध तरीके से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने नाम न छापने पर बताया कि शासन-प्रशासन इसी रास्ते से आते जाते हैं क्या उनकी नजर नहीं पड़ती है।
राजेश सिन्हा