
झगराखांड नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, अभिषेक पाण्ड्य बने विजेता
भाजपा प्रत्याशी को 10 और कांग्रेस को मिले 6 वोट
एमसीबी/झगराखांड: झगराखांड नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अभिषेक पाण्ड्य ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी अनिता को 6 वोटों से संतोष करना पड़ा।
नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देवनारायण सिंह को
चुनाव के बाद नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर देवनारायण सिंह को चुना गया है। वे कांग्रेस से जुड़े हैं और आने वाले समय में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
भाजपा का वर्चस्व बरकरार
भाजपा समर्थित अभिषेक पाण्ड्य की जीत से नगर पंचायत में भाजपा का दबदबा कायम रहा। चुनाव के दौरान दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह दिखा, लेकिन भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर विपक्ष को पीछे छोड़ दिया।
विरोधियों ने लगाए धांधली के आरोप
कांग्रेस समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि प्रशासन भाजपा के पक्ष में काम कर रहा था। हालांकि, चुनाव अधिकारी ने इसे पूरी तरह निष्पक्ष बताया।
समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी
चुनाव नतीजे घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और अभिषेक पाण्ड्य के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल देखा गया।
अब देखना होगा कि झगराखांड नगर पंचायत में उपाध्यक्ष बनने के बाद अभिषेक पाण्ड्य नगर की जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं।
राजेश सिन्हा 8319654988