अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कायस्थ समाज ने समाज के वरिष्ठ महिला को किया सम्मानित रंगपंचमी पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजन
एमसीबी जिले से बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल, नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर किया गया स्वागत
एमसीबी।रंगपंचमी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती निर्मला देवी को श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
समारोह में समाज की एक बच्ची ने गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभा में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। उसके गायन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान समाज के लोगों ने अपने विचार भी रखे और समाज को एकजुट रखने तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही GKC में मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में एमसीबी जिले से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। रंगों और खुशियों के बीच आयोजित यह मिलन समारोह समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को और मजबूत करने वाला रहा।
राजेश सिन्हा,8319654988




