अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर रखे गए विचार…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की महिला कार्यकारिणी सदस्यगण द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी श्रीवास्तव, महिला महासचिव श्रीमती संगीता सिन्हा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिन्हा, प्रतिभा श्रीवास्तव, ज्योतिमा श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, वैष्णवी, वंशिका सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा समाज बनाना चाहिए जहां हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। महिला महासचिव श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिन्हा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राजेश सिन्हा,8319654988
