दमोह में असाटी समाज का 11वां अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मनेन्द्रगढ़ के पत्रकार सतीश गुप्ता सम्मानित
राजेश सिन्हा,8319654988
दमोह,मध्यप्रदेश। रानी दमयंती की पावन नगरी दमोह में अखिल भारतीय असाटी महासभा के तत्वावधान एवं असाटी समाज समिति दमोह के संयोजन में 11वां अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक एकता को समर्पित इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति, युवा एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड तथा समाज के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता, शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, श्रीमती अंजना गुप्ता एवं श्रीमती अनामिका गुप्ता ने सहभागिता की। समाज के पत्रकार के रूप में सतीश गुप्ता को सम्मानित किया गया, जबकि लकी ड्रॉ की विजेता के रूप में श्रीमती प्रेमलता गुप्ता को मंच पर सम्मान मिला। शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज असाटी (जीएम, एनएचएआई, नई दिल्ली) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पंकज असाटी (जबलपुर), डॉ. माधुरी (इंदौर), डॉ. चंपालाल फुटेरा, सुनील असाटी ‘मंचू’, सौरभ गोविंददास असाटी, डॉ. भरत असाटी, दिलीप असाटी, सतीश नायक, शिवम असाटी, अभिषेक असाटी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, मुख्य संरक्षक वीरेंद्र असाटी, डॉ. रमेश असाटी, अशोक गुप्ता, इंजीनियर रमेश असाटी, अखिल भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार, श्रीमती मालती असाटी एवं अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने की। उन्होंने शिक्षा, संगठनात्मक एकता और सामाजिक सहभागिता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह का सफल संचालन डॉ. संजय असाटी (पुणे), श्रीमती कंचन सत्यप्रकाश असाटी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी ने किया। अंत में श्रीमती विद्या राजेंद्र असाटी ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
समारोह का विशेष आकर्षण अखिल भारतीय असाटी महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक संतोष असाटी दादा द्वारा आयोजित भव्य लकी ड्रॉ रहा। प्रथम पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर श्रीमती नंदा मुकेश असाटी (दमोह) को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ ने पूरे आयोजन को उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
