बाल आयोग की त्वरित कार्रवाई: बस से ले जाए जा रहे 16 बाल श्रमिक रेस्क्यू, एक नियोक्ता गिरफ्तार
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
रायपुर/दुर्ग :- बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल आयोग, एसजेपीयू (SJPU) दुर्ग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बस के जरिए ले जाए जा रहे 16 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद एक नियोक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) की ओर से बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को सूचना मिली कि रायपुर से कुछ बच्चों को बाल श्रम के उद्देश्य से बस के माध्यम से बाहर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही बाल आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसजेपीयू (SJPU) दुर्ग और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे के भीतर रात 8:30 बजे बस को रोककर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 16 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
कार्रवाई के दौरान बच्चों के साथ मौजूद एक नियोक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस एवं संबंधित विभाग बच्चों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि बाल श्रम से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षा और देखभाल के लिए बाल गृह में रखा गया है। मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां बाल तस्करी एवं बाल श्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।
राजेश सिन्हा,831654988
