बच्चों से आत्मीय संवाद कर रेणुका सिंह ने जाना पढ़ाई और सपनों का हाल
जनकपुर। भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर प्रवास के दौरान स्कूली बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्कूल, पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। इस दौरान बच्चों के साथ उनका सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।
जनकपुर प्रवास के दौरान रेणुका सिंह रास्ते में भुट्टा खाने के लिए रुकी थीं। इसी दौरान स्कूल से अपने घर लौट रहे कुछ बच्चे उन्हें दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके स्कूल, पढ़ाई में रुचि, पसंदीदा विषयों और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इसे लेकर भी जानकारी ली।
बच्चों ने भी बेझिझक अपने मन की बातें उनके साथ साझा कीं। रेणुका सिंह ने बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रेणुका सिंह ने कहा कि बच्चों से मिलना और उनसे बातें करना उनके पसंदीदा कामों में से एक है। बच्चों की मासूम बातें, उनके सपने और भविष्य को लेकर उनका उत्साह मन को आनंदित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे संवाद क्षेत्र की नई पीढ़ी से जुड़ने और उनके सपनों को समझने का अवसर देते हैं।
राजेश सिन्हा,8319654988

