सेवा संकल्प अभियान के तहत बौरीडांड में आंगन मिलन सेवा का आयोजन, पोषण और स्वच्छता का दिया संदेश
मनेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को सेक्टर मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के बौरीडांड पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती निवेश लकड़ा सहित पंच श्रीमती गीता गणेश, श्रीमती सुनीता, सचिव बबन सिंह, करारोपण अधिकारी शिशिर सिंह, मतरामकली तथा ब्लॉक स्वच्छता समन्वयक प्रभा पयासी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों को सेवा संकल्प अभियान और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत मुनगा के पोषण महत्व और इसके उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
आयोजन के दौरान पौष्टिक थाली प्रदर्शन, व्यंजन प्रतियोगिता और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। इसके अलावा न्योता भोज तथा ‘अन्न दान, महादान’ के तहत गर्भवती माताओं के लिए भोजन का आयोजन किया गया।
महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं MVY के हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पोषण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
राजेश सिन्हा,8319654988


