ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन
छत्तीसगढ़ से मुकेश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव, प्रभाकर श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बृजभूषण श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय सचिव
राजेश सिन्हा
जिला MCB, छत्तीसगढ
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी की गई है। नई सूची में संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ से रायपुर के मुकेश श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायपुर निवासी प्रभाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं MCB जिला, छत्तीसगढ़ के बृजभूषण श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ के कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की उम्मीद जताई है।
20 दिसंबर को मुंबई में होगा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम
GKC के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को मुंबई में GKC का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से GKC के पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विदेशों में निवासरत GKC के पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
2 अक्टूबर से सदस्यता अभियान की तैयारी
GKC के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव बृजभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि GKC की ओर से सदस्यता के लिए एक लिंक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से मात्र 11 रुपये का शुल्क देकर कोई भी इच्छुक व्यक्ति संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकेगा। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में GKC से जुड़ने का आह्वान किया।
बृजभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में वर्ष 2021 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कायस्थ महासम्मेलन ने संगठन के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा था। अब आगामी 20 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने वाले कायस्थ महासम्मेलन को लेकर भी समाज में उत्साह है और इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।

