
कैंपियरगंज,भरोहिया के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पदयात्रा
गोरखपुर पीपीगंज कैंपियरगंज व भरोहिया ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय से पदयात्रा निकालकर कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय में उप जिलाधिकारी को अपनी 7 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया। पुरानी पेंशन बहाली समेत शासन से कार्रवाई करने के लिए कहा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई जो पदयात्रा कैंपियरगंज मुख्यालय से निकाला गया कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। 1800 ग्रेड पे की जगह 1900 ग्रेड पे किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन में 20 परसेंट पदोन्नत के लिए पद सुरक्षित किया जाए। सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल किया जाए।पदयात्रा की अध्यक्षता कैंपियरगंज ब्लाक अध्यक्ष पिंटू कुमार व संचालन भरोहिया ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार ने किया।पदयात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, ने कहा हम सभी कर्मचारियों का अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 19 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष राममिलन पासवान ने कहा नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है और शेयर बाजार के आधारित है। प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेशी पासवान व जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासी ने कहा हम कर्मचारियों का सेवा का लगभग 14 वर्ष हो गया लेकिन अभी तक हम कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनाई गईं। जिला मिडिया प्रभारी राजकुमार व आई टी सेल मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री से अपील किया कि की पुरानी पेंशन शीघ्र बहाल किया जाए।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंम्बक मणी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामजीवन कनौजिया,ब्लाक मंत्री कैंपियरगंज शिवेंद्रनाथ ,मिश्र कोषाध्यक्ष बलराम, ब्लाक मंत्री भरोहिया शंभू शरण, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, जगदीश चौहान,विनोद कुमार राजेश कुमार नरसिंह कुमार, सुग्रीव प्रसाद, सिद्धार्थ, साधु शरण, राम रामविलास चौधरी, नरसिंह, विशंभर प्रसाद, रामजीत प्रसाद, कैलाश प्रसाद, राजदेव, अनिल सिंह ,प्रकाश यादव , प्रशांत कुमार, सुन्नर प्रसाद ,दिनेश कुमार , रणविजय ,अश्वनी कुमार, अरुण कुमार सिंह , चुनमुन, सुनीता देवी ,चंदा देवी ,बिंदु देवी,संत कुमार, अशोक कुमार मोयाॅ, मोहम्मद अख्तर, नंदलाल चौहान, भगवान दास, सरोज सिंह, इंद्रावती देवी व अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे ।