
झगड़ाखांड की महिला भजन मंडली ने रचा भक्ति का अनोखा अध्याय
मनेंद्रगढ़।एमसीबी जिला मुख्यालय के झगड़ाखांड में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिला भजन मंडली ने भक्ति रस से वातावरण को सराबोर कर दिया है। यह मंडली पिछले करीब 15 वर्षों से मंदिरों और पंडालों में जाकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर रही है।
करीब 15 महिलाओं की यह टोली नवरात्रि के दौरान झगड़ाखांड के हर दुर्गा पंडाल और काली मंदिर में जाकर भक्तिमय गीत गाती है। इनके भजनों की गूंज से श्रद्धालु भाव-विभोर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मंडली की इस अनूठी परंपरा ने नवरात्रि की भक्ति और भी गहन बना दी है।
महिला मंडली का कहना है कि भजन-कीर्तन से न सिर्फ धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक सोच का संदेश भी प्रसारित होता है।
श्रद्धालुओं का मानना है कि यह मंडली नवरात्रि के पर्व की आत्मा बन चुकी है और इनकी उपस्थिति के बिना झगड़ाखांड का पर्व अधूरा लगता है।
राजेश सिन्हा 8391654988