आईजी सरगुजा दीपक झा का मनेन्द्रगढ़ दौरा, एमसीबी जिला प्रेस क्लब ने की सौजन्य मुलाकात
मनेन्द्रगढ़। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा के मनेन्द्रगढ़ आगमन पर एमसीबी जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से आईजी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल, कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आईजी दीपक झा ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसीबी जिले में लगभग 200 पुलिस कर्मियों की कमी है, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आईजी ने यह भी कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर एमसीबी जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह,सचिव गुरदीप अरोरा,कोषाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव,
संरक्षक सतीश गुप्ता,प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण निशि, रामप्रसाद गुप्ता,राजेश सिन्हा, विनय पाण्डे,सदस्य सरफराज अहमद एवं वरुण चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
राजेश सिन्हा 8319654988

