सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा का एमसीबी जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण
अपराध नियंत्रण, कार्यप्रणाली और संसाधन प्रबंधन पर दिया विशेष जोर
एमसीबी छत्तीसगढ़। 30–31 जनवरी 2026पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2026 को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जिले में पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्था एवं संसाधनों की समीक्षा करना रहा।
प्रथम दिवस : थाना एवं कार्यालयों का निरीक्षण
निरीक्षण के प्रथम दिवस आईजी महोदय द्वारा थाना जनकपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में संधारित अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना, पंजी संधारण एवं समग्र कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय ने निर्देश दिए कि
अपराधों के निराकरण में गति लाई जाए जप्ती माल (कोयला, कबाड़, मोटरसाइकिल आदि) का न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए अपराध नियंत्रण हेतु आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाए इसके पश्चात आईजी महोदय द्वारा एसडीओपी कार्यालय भरतपुर-जनकपुर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीमित स्टाफ के बावजूद सुचारु कार्य संपादन पर कर्मचारियों की सराहना करते हुए बल की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही गई।
द्वितीय दिवस : रक्षित केंद्र एमसीबी का निरीक्षण
वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर परेड, मार्चपास्ट एवं स्कॉट ड्रिल का आयोजन किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।परेड उपरांत रक्षित केंद्र के निरीक्षण के दौरान शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, रख-रखाव, लॉगबुक एवं अभिलेखों की जांच स्टोर शाखा में सामग्री के समुचित रख-रखाव, समयबद्ध वितरण एवं उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस आर्म्स शाखा में हथियारों के सुरक्षित रख-रखाव एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस दरबार का आयोजन
आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री हेमंत टोप्पो द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस दरबार में अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण, आवास, बैरक सहित अन्य समस्याएं सुनी गईं तथा उनके यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी
पुलिस अधीक्षक, जिला एमसीबी – श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक – श्रीमती तरसीला टोप्पो एसडीओपी – श्री एलेक्सियस टोप्पो नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी – श्रीमती दीपिका रक्षित निरीक्षक – श्री हेमंत टोप्पो सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजेश सिन्हा 8319654988




