ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा अंबेडकर जयंती पर अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित
मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मनेंद्रगढ़ शहर में अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर साबित हुआ, जिसमें करीब पचास से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिससे लोगों में सेवा भाव और जागरूकता बढ़ी।
रक्तदान करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने रक्तदान करने के बाद कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह सीधे किसी की जान बचाने का माध्यम है। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा द्वारा किया गया यह पहल अत्यंत सराहनीय है।” जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने रक्तदान करते हुए कहा कि “हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा आयोजित यह शिविर एक बहुत अच्छी पहल है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।” ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर कहा कि “यह मानवता की सेवा का प्रतीक है और इसे जन-आंदोलन बनाना चाहिए।” जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने रक्तदान के बाद कहा कि “रक्तदान समाज सेवा का सबसे सरल माध्यम है।” जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने रक्तदान कर कहा कि “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।”
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने रक्तदान करने के बाद कहा कि “युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, यह समाज के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” व्यंकटेश सिंह ने रक्तदान करते हुए कहा कि “रक्तदान करके हमें गर्व महसूस होता है कि हम किसी की जान बचाने में सहयोग कर रहे हैं।” डॉ अंशुल सिंह ने रक्तदान के बाद कहा कि “हर युवा को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।”
पैथोलॉजिस्ट स्नेहा सिंह ने कहा कि “यह रक्तदान शिविर बहुत अच्छा आयोजन है और इस तरह के शिविर समय-समय पर हमेशा आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।”
इस शिविर में पत्रकार निजाम, पुलिस विभाग से मनोज सिंह एवं रवि साहू सहित शहर के अन्य नागरिकों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ ग्रामीण रामनरेश पटेल, जिला महामंत्री रफीक मेमन, जिला सचिव विक्की दत्ता, पूनम सिंह सहित अन्य कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में गुलाब कमरों, अशोक श्रीवास्तव, सौरव मिश्रा, राजेश साहू, कृष्ण मुरारी तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, व्यंकटेश सिंह, इमरान खान, स्नेहिल शुक्ला, कासिम अंसारी, राजा पांडेय, नंद किशोर, संतोष अग्रवाल, हरीश कोरी, कृष्णा, मनोज कुमार, साहिम खान, रवि शंकर, अंशुल सिंह, जय प्रकाश वर्मा, एम.डी. आशुतोष ओझा, दिशांत कुर्रे, नीरू सिंह, सतेंद्र, अशोक श्रीवास्तव, अजय ओझा, एम.डी. सैफ, रोशन खान, सतेंद्र, सलमान, आगमन मांझी, अजीत सिंह, गणेश कुमार चौधरी, हर्ष खटीक, एम.डी. निजाम, पृथ्वी राज, विवेक पांडेय, एवं एम.डी. इरशाद सहित लगभग पचास लोगों ने रक्तदान किया।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के सभी पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनहितकारी अभियान की सफलता सभी के सहयोग से संभव हो सकी।
राजेश सिन्हा,8319654988
