मनेन्द्रगढ़ कांग्रेस के बैनर/फ्लेक्स फाड़े जाने का मामला, थाना कोतवाली में शिकायत
मनेंद्रगढ़,एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए बैनर/फ्लेक्स को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। कठोतिया तिराहा के समीप फ्लेक्स में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के फोटो लगे हुए थे।
घटना को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों में नाराजगी जताई गई है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रफ़ीक मेमन, जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण प्रभारी कृष्ण मुरारी तिवारी तथा जिला महामंत्री श्रीमती पूनम सिंग ने थाना कोतवाली, मनेन्द्रगढ़ में शिकायत प्रस्तुत कर मामले की जांच की मांग की।
शिकायत में CCTV फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक रूप से लगाए गए राजनीतिक प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाने की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा प्रभा पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर सिंग, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश पटेल, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, पूर्व सरपंच अमोल सिंग , युवा नेता व्यंकटेश सिंग, अमर सिंग, दीपक श्रीवास्तव, बिष्णु दास, सांसद प्रतिनिधि राजा पांडेय एवं अकरम मंसूरी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की।
राजेश सिन्हा,8319354988

