
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का समय बदल गया है, अब सुबह 8 से दोपहर 11.30 बजे तक ही इनका संचालन होगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का समय बदल गया है, अब सुबह 8 से दोपहर 11.30 बजे तक ही इनका संचालन होगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, मौसम विभाग ने प्रदेश में लू का अर्लट जारी किया है। ऐसे में नौनिहालों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासने आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव किया है।
मुख्य संपादक –
मो उबैस
ख़बर जागरण न्यूज़