सड़क दुर्घटना के बाद स्वस्थ होकर रायपुर लौटे किरण सिंह देव, CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने की सौजन्य भेंट
रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर रायपुर लौटे भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ की टीम ने उनके निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
CAIT छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री देव के शीघ्र स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए व्यापारी समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
CAIT पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के उपरांत राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इसी अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं दीं।
टीम के सदस्यों ने कहा कि किरण सिंह देव का स्वस्थ होकर पुनः रायपुर आगमन व्यापारी समाज के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय योगदान की कामना की।
इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेन्द्र दोषी, वाइस चेयरमैन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जीवित बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओझवानी एवं शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)

