जन्मदिवस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, राम मंदिर ट्रस्ट एवं CAT इकाई ने किया स्वागत
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में राम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट एवं CAT इकाई की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। उन्होंने भगवान श्रीराम से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट के अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार सहित कैट एवं ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने मंत्री जायसवाल का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं CAT इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिवस पर भगवान श्रीराम से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन के साथ-साथ क्षेत्र के निरंतर विकास और जनकल्याण की कामना की गई।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
मनेंद्रगढ़। रिपोर्ट – राजेश सिन्हा
