पूर्व विधायकगुलाब कमरो की अनुशंसा में कांग्रेस पार्टी जनपद सदस्य रवि शंकर वैश्य ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ
एमसीबी।मनेन्द्रगढ़ चनवारीढांड क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नई मजबूती मिली, जब पूर्व विधायक गुलाब कमरो की गरिमामयी उपस्थिति एवं अनुशंसा जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन के नेतृत्व में वर्तमान चनवारीढांड जनपद सदस्य रवि शंकर वैश्य ने अपने 21 समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन का हाथ थामा।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। वहीं, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन के नेतृत्व में रवि शंकर वैश्य एवं उनके 21 समर्थकों का कांग्रेस से जुड़ना क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, बलबीर सिंह, शरण सिंह, संसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, संसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजा पांडे, विष्णु दास, रामा यादव, गोपाल गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रामनरेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहरी सौरव मिश्रा, रूमा चटर्जी, रुक्मणी जी, निर्मला चतुर्वेदी, अकरम मंसूरी, नीलिमा सामल, जगदीश मधुकर, शाईद खान, पिंटू भास्कर, फॉल्को त्रिपाठी, आशीष राय, अमोल सिंह, अमर सिंह, सोनू श्रीवास्तव, अहमद हुसैन, छोटेलाल वर्मा, हैप्पी पुरी, आनंद राय, संदीप द्विवेदी, श्याम दीवान, गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, सेवा दल, पूर्व पार्षद, पार्षदगण एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस संगठन से जुड़ने वाले नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि रवि शंकर वैश्य एवं उनके समर्थकों के जुड़ने से चनवारीढांड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, इस पूरे जुड़ाव में पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन की भूमिका और नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)
www.khabarjagrannews.com

