काफी संघर्षों के बाद विद्युत सेवा हुई बहाल बिजली कर्मी 72 घंटे हड़ताल के बाद वापस लौटे काम पर
गोरखपुर उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं। कैंपियरगंज उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया विद्युत सुचारू रूप चलाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पावर हाउस पीपीगंज अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा नगर पंचायत की विद्युत चालू कर दी गई है । मौके पर थाना अध्यक्ष पीपीगंज दीपक सिंह श्याम नारायण यादव एसआई लेखपाल शुभम तिवारी, व्यापार मंडल के महामंत्री गंजू वर्मा, विपिन सिंह, कुंवर बहादुर शाही, ठाकुर वर्मा, निखिल कुमार सिंह, क्षेत्र विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों से एकजुटता बनाये रखने और हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। वही शासन और प्रशासन के द्वारा बाधित बिजली को सुचारु रुप से चालू कराने के लिए प्रयासरत है। सभी पावरहाउस पर राजस्व विभाग की टीम स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही।