
खनिज विभाग में अवैध रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को अधिकारी किशोर कुमार गोलघाटे कौन सी कमाई से कर रहे थे भुगतान
रायपुर // चार साल से खनिज विभाग में काम कर रहे अवैध कर्मचारियों को हटा दिया गया है। अहम बात यह है कि खुद उप संचालक तीन दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। खनिज विभाग में अवैध रूप से काम कर रहे कर्मचारियों का मुद्दा लगातार उठा
रहा है। इस पूरे खेल के उजागर होने के बाद बड़ा सवाल यह है कि आखिर तीन साल से चार अवैध कर्मचारियों का वेतन खनिज विभाग किस मद से कर रहा था। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उप संचालक चारों कर्मचारियों को 15 हजार रुपए प्रतिमाह देते थे।
नियम विरुद्ध काम कर रहे
कर्मचारियों की जानकारी खनिज विभाग के उप संचालक से मांगी गई थी। उनके मुताबिक ऐसा कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा है। ऐसे कर्मचारियों के प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, कलेक्टर
4 साल तक गोपनीय मद से लेते रहे सैलरी, अब चारों को हटाया