
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चो और हितग्राहियों के साथ मिलकर केंद्र पर लगाया पौधा
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) :- आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर एमसीबी और महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देश पर सेक्टर मनेद्रगढ़ (शहरी) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो और हितग्राहियों के साथ पौधा लगाया और अपने हितग्राहियों को विश्वपर्यावरण दिवस एवं पेड़ों का महत्व बताते हुए पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
मनेद्रगढ़ सेक्टर (शहरी) में 34 आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं अपने-अपने केंद्र में पौधा लगा कर विश्वपर्यावरण दिवस मनाई।