oplus_2097152
अशोक श्रीवास्तव के एमसीबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज ने सम्मान समारोह का आयोजन किया
मनेंद्रगढ़।कांग्रेस पार्टी द्वारा अशोक श्रीवास्तव को मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।
कायस्थ महासभा के तत्वावधान में स्थानीय भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां अशोक श्रीवास्तव को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के पर्यवेक्षक के आगमन पर कायस्थ समाज द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, जिसका आशीर्वाद उन्हें भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी समाज और संगठन के विश्वास का प्रतीक है।
अशोक श्रीवास्तव ने आगे कहा कि कायस्थ समाज को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे पहले की तरह आगे खड़े मिलेंगे और भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज व संगठन की सेवा करते रहेंगे।
राजेश सिन्हा 8319654988
