एमसीबी प्रेस क्लब का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च को
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। एमसीबी जिला प्रेस क्लब द्वारा द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में शाम 4 बजे से आयोजित होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी के रूप में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एमसीबी श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, एवं प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनेन्द्रगढ़ श्री विवेक तिवारी,उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर एमसीबी डी. राहुल वेंकट (IAS), द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरिता दास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लोकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS), वन मंडलाधिकारी चन्द्र कुमार अग्रवाल (IFS) तथा एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मनोज विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
एमसीबी जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिले के पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और आमजन से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
राजेश सिन्हा,8319654988
