भारत महोत्सव में अधिक भागीदारी और सदस्यता अभियान को लेकर कैट की रणनीतिक बैठक
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेन्द्रगढ़,एमसीबी।कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एमसीबी इकाई द्वारा व्यापारियों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता, सह प्रभारी दिनेश पटेल एवं सह प्रभारी सुशील गोयनका का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी भारत महोत्सव में एमसीबी जिले से अधिक से अधिक व्यापारियों एवं सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कैट एमसीबी जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।
इस दौरान व्यापारियों ने व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को खुलकर रखा। सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता ने कैट की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए व्यापारियों को संगठन से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में व्यापार के विकास, सदस्यता अभियान को गति देने तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर आगामी समय में अमल करने की सहमति बनी।
इस अवसर पर कैट सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता, सरगुजा सह प्रभारी दिनेश पटेल, सरगुजा सह प्रभारी सुशील गोयनका, कैट एमसीबी जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, कैट प्रभारी रफीक मेमन, संदीप दुआ, रंजीत चोपड़ा, शोएब खान, अशोक गुप्ता (डब्बू), विनय जायसवाल, रिंकेश खन्ना, रवि गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल, कीर्ति सोनी, जितेन्द्र चोपड़ा, समीर छत्तानी, टीकम दास भोजवानी, सिराज अंसारी सहित समाज एवं व्यापार जगत के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कैट प्रभारी रफीक मेमन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)
