8 अगस्त को ‘आरक्षण की शव यात्रा’ निकालने की घोषणा, सवर्ण समाज पार्टी ने की तैयारियों की समीक्षा
राजेश सिन्हा,8319654988
अयोध्या,यूपी। सवर्ण समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय, नियावां रामपथ, अयोध्या में आयोजित हुई। बैठक में 8 अगस्त को प्रस्तावित “आरक्षण की शव यात्रा” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अयोध्या जिला अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सम्मानित नागरिकों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी समर्थकों से 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे गुलाबबाड़ी, अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
बैठक में प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम कुमार सिंह, कार्यवाह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला संयोजक राजनंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश श्रीवास्तव तथा महानगर अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शुभम सोमवंशी, राकेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, रणधीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 8 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
