विश्व आदिवासी दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
राजेश सिन्हा,8319654988
एमसीबी।आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज, जिला एमसीबी के तत्वाधान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज गोंडवाना भवन में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक परमेश्वर गुरुजी, जिला अध्यक्ष शरण सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, अमर सिंह, भगवान सिंह सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने, समाज की संस्कृति, परंपरा, इतिहास एवं अधिकारों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
