पर्यावरण संरक्षण का संदेश: एमसीबी जिला कायस्थ महासभा एवं जीकेसी के तत्वावधान में बौरीडांड में हुआ वृहद वृक्षारोपण
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एमसीबी जिला कायस्थ महासभा एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत बौरीडांड में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। समाज के सदस्यों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कायस्थ समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। समाज का मानना है कि “एक पेड़, अनेक जीवन” का संदेश ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि समाज भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)

