स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट और सिकल सेल इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
रायपुर छ.ग.:- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को मंत्रालय, नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, छात्र-छात्राओं के हॉस्टल तथा स्टाफ आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। मंत्री ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्य बिंदु-
नवा रायपुर मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक। ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट और सिकल सेल इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्यों की समीक्षा। सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर।
राजेश सिन्हा,8319654988
