स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
मनेंद्रगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” और “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” के जयघोष लगाए। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जोश से पूरा वातावरण गौरव एवं उत्साह से भर गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती ने महाविद्यालय के समस्त सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से हमें आजादी मिली।
उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
राजेश सिन्हा,8319654988
