सौरव मिश्रा बने मनेंद्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
छात्र राजनीति से संगठन के शीर्ष दायित्व तक का प्रेरक सफर
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सौरव मिश्रा को मनेंद्रगढ़ शहर का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
सौरव मिश्रा का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुँचा है। उन्होंने NSUI के माध्यम से राजनीति में कदम रखा और भोपाल में कॉलेज अध्यक्ष रहते हुए छात्र हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाया।
इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ में ब्लॉक प्रवक्ता रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने असंगठित कामगार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
युवा कांग्रेस के अंतर्गत जवाहर बाल मंच के जिला संयोजक के रूप में उन्होंने बच्चों एवं किशोरों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें कोरिया जिले का जिला कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जहाँ वे प्रदेश के सबसे कम उम्र के जिला प्रवक्ता बने।
बाद में उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर में जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई।
क्या बोले सौरव मिश्रा
नियुक्ति के बाद सौरव मिश्रा ने कहा,“पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना ही मेरा संकल्प है।”
उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।
राजेश सिन्हा 8319654988

