जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनी IPS, UPSC में 383वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)। नगर पंचायत जनकपुर की बेटी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
दर्शना सिंह, श्री अरुण सिंह एवं नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार, जनकपुर नगरवासियों तथा जिलेभर के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने कहा कि दर्शना सिंह की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों और कस्बों के युवा भी कड़ी मेहनत से देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना सकते हैं।
दर्शना सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है। साथ ही उनके माता-पिता श्री अरुण सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह को भी प्रतिभाशाली बेटी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए बधाई दी जा रही है।
राजेश सिन्हा,8319654988
