मनेन्द्रगढ़ में असाटी महिला समिति ने समर कैंप और योग का किया आयोजन
एमसीबी।अखिल भारतीय असाटी महासभा महिला समिति के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़ में 14 जून रविवार को समर कैंप और योग का आयोजन किया गया । समिति की श्रीमती हेमलता गुप्ता के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की सभी बहने शामिल हुई । समर कैंप के तहत दो गेम खेले गए जिसकी विजेता श्रीमती अभिलेख गुप्ता और श्रीमती पिंकी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया । समाज की बेटी सिद्धि गुप्ता के द्वारा सभी को योग करने के फायदे की जानकारी देते हुए योग के कई आसन करवाये गए । कार्यक्रम के बाद समिति की एक बैठक रखी गई जिसमें हर महीने महिला समिति की बैठक एक सदस्य के यहां करने और बीसी खेलने का निर्णय लिया गया । बैठक का समापन स्वल्पाहार के साथ किया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ महिला समिति की प्रांतीय सदस्य श्रीमती भावना गुप्ता , अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता , श्रीमती अभिलेख गुप्ता , श्रीमती अंजना गुप्ता , श्रीमती हेमलता गुप्ता , श्रीमती संगीता गुप्ता ,श्रीमती अनामिका गुप्ता , श्रीमती स्वाति गुप्ता , सिद्धि और जागृति उपस्तिथ थी ।
राजेश सिन्हा,8319654988
