नौगई तिहरे हत्या काण्ड के चार आरोपियों ने किया सरेंडर, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना में नौगई ट्रिपल हत्या काण्ड के चार आरोपियों मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने मनेंद्रगढ़ थाने में सलेंडर किया है वहीं एक आरोपी फरार है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में 16 जून की रात में रेत के वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने फोर्चुनर कार में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई थी जिसमें भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया था वहीं पांच आरोपी फरार थे। इस घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाना में सरेंडर कर दिया है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है इस पुरे मामले में पुलिस अधीक्षक रत्ना ने बताया कि एक परिवार के चारों आरोपी हैं मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी चारों आरोपी को कोरिया पुलिस के हवाले किया जा रहा है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है आगे की कार्रवाई कोरिया पुलिस के द्वारा की जाएगी।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज) एमसीबी
