एमसीबी जिले में 21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, तीन केंद्रों पर होंगे एग्जाम।
राजेश सिन्हा,8319654988
एमसीबी।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)-2026 का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को जिले में निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में NEET (UG)-2026 के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें केन्द्रीय विद्यालय झगराखण्ड, केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ तथा शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी (परीक्षा) ने बताया कि परीक्षा से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी एवं अभिभावक कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07771-299057 तथा मोबाइल नंबर 8319310745 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचें तथा प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्य बिंदु:
परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र: 3
कंट्रोल रूम नंबर: 07771-299057
हेल्पलाइन मोबाइल: 8319310745
NEET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज) एमसीबी
