स्वास्थ्य सेवाओं में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, ढाई वर्षों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती से बदली इलाज की तस्वीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के तहत विभिन्न जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था तथा चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे इन सुधारों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है, ताकि हर व्यक्ति को अपने जिले और आसपास ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।
राजेश सिन्हा,8319654988
