प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने की मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों की दी जानकारी
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान श्री मिश्रा ने मनेंद्रगढ़ शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अब तक किए गए विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा जनता की समस्याओं को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों से प्रदेश अध्यक्ष को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मार्गदर्शन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर लगातार संगठन को सक्रिय करने के साथ-साथ जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच अपनी भूमिका निभा रही है। आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित किया जाएगा।
इस अवसर पर लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री स्नेहिल शुक्ला एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी भावेश जैन भी उपस्थित रहे।
लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस व्यंकटेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार मार्गदर्शन और नई ऊर्जा मिल रही है। संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री स्नेहिल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी भावेश जैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का स्पष्ट एवं ऊर्जावान नेतृत्व कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरित करता है। संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेतृत्व का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ शहर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया।
राजेश सिन्हा,8319654988
