यूजीसी रोलबैक, सवर्ण आयोग का गठन और आरक्षण नियमों की समीक्षा की मांग, भारतीय सवर्ण समाज फोरम के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भारतीय सवर्ण समाज फोरम की ओर से सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम अनुभिभागीय अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यूजीसी से जुड़े संशोधनों को वापस लेने, सवर्ण आयोग का गठन करने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।
ज्ञापन में कहा गया कि 20 सितंबर 2026 को मनेंद्रगढ़ के अहिंसा भवन में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
यूजीसी संशोधन वापस लेने की मांग
सवर्ण समाज फोरम ने यूजीसी में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों एवं समितियों में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कॉलेजों में शिकायतों के मामलों में प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई करने तथा झूठी शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान किए जाने की मांग भी रखी गई।
सवर्ण आयोग के गठन की मांग
ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग आयोग की तर्ज पर सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। फोरम का कहना है कि आयोग के माध्यम से सवर्ण समाज की समस्याओं, अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सकती है।
आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग
फोरम ने कहा की का यम आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन समीक्षा की जानी चाहिए तथा क्रीमी लेयर नीति के प्रभावी पालन की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसके लिए व्यवस्था की समीक्षा आवश्यक है। साथ ही आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था पर भी विचार करने की मांग की गई।
एससी-एसटी मामलों में मुआवजा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
ज्ञापन में एससी-एसटी मामलों में मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। फोरम ने कहा कि हम मुआवजा राशि के विरोध में नहीं है वरन इसके क्रियान्वयन पर आपत्ति है मुआवजे की राशि कोर्ट से फाइनल फैसले के बाद ही मिलना चाहिए जिससे फर्जी केस नहीं लग पाएंगे और जो वास्तविक कैसे हैं उनको लाभ होगा।
भारतीय सवर्ण समाज फोरम के सदस्य रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान सदस्य सुदर्शन अग्रवाल, विनोद तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, रूपेश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी तिवारी, माधव त्रिपाठी, श्याम श्रीवास्तव, हरिश चंद्र तिवारी, व्ही.एस. पाण्डेय, सुरेश गोयल, सूर्यभान सिंह और राजेश सिन्हा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राजेश सिन्हा, 8319654988

