
आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत संगठन का किया गया गठन
गोरखपुर दिग्विजय नाथ आयुर्वेदिक चिकित्सालय गोरखनाथ गोरखपुर में आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत भारत वर्ष के संगठन सचिव डॉ अशोक वाष्णेय की अध्यक्षता में डॉ डीपी सिंह को अध्यक्ष, सचिव डॉ दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्रा, संगठन सचिव डॉक्टर एस के सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ अजीत मिश्रा, डॉ वरुण आनंद सह सचिव डॉ जयंत नाथ, डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा, डॉ निरुपमा शर्मा, संरक्षक के रूप में डॉक्टर सत्या पांडे और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विश्व प्रकाश मिश्रा, डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी के नामों की घोषणा हुई। भारत वर्ष के संगठन सचिव के द्वारा बताया गया संगठन जनहित के साथ स्वास्थ्य पर विस्तृत रूप से पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रहा है। इस बैठक में गोरखपुर मंडल के सभी जिले के साथ आसपास के लगभग 10 जिले डॉक्टर उपस्थित रहे । डॉ आशुतोष दुबे, डॉ प्रभा शंकर मल्ल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव गोविंद जी, प्रोफेसर डॉ एके सिंह कुलपति आयुष ,योग प्रशिक्षका नीलम सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी महिलाएं मंडल क्षेत्रीय आयुष, यूनानी अधिकारी व आदि लोग मौजूद रहे।
राजेश सिन्हा