बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अवैध अस्पताल को किया गया सील
गोरखपुर पीपीगंज कस्बे व भगवानपुर में नर्सिंग होम व अवैध हॉस्पिटलो की जांच की गई। शिकायत पर एडीएम वित्त पुरुषोत्तम दास गुप्ता व एसीएमओ अरुण कुमार चौधरी ने अपने स्टाफ के साथ पीपीगंज नगर पंचायत के कई क्लीनिक व अस्पतालों में स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें तान्या पॉलीक्लिनिक अस्पताल में प्रपत्र न मिलने पर सील कर दिया गया। बालाजी हॉस्पिटल, लक्ष्य डायग्नोस्टिक्स सेंटर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।एडीएम वित्त पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता ने बताया शासन के निर्देशानुसार अवैध हॉस्पिटलों पर शिकंजा कसकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ अरुण कुमार चौधरी ने कहा बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों को सील किया जाएगा। नायब तहसीलदार चंदन शर्मा, कानूनगो अरविंद यादव, लेखपाल रत्नेश तिवारी, शुभम तिवारी, एसआई अशोक कुमार सरोज, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, उमेश सिंह यादव, अमित सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
राजेश सिन्हा