
नहीं हो रहा है समाधान बंदरों के आतंक बढ़ने से लोग परेशान
गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत प्रशासन से बार-बार लोग बंदरों से छुटकारा दिलाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड नंबर 6 अब्दुल हमीद नगर बंदर के आतंक से जहा जन्नतुन निशा 65 वर्ष बंदर के हमले से घायल हो गई। निरंतर कस्बे में बढ़ रही बंदरों की संख्या के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। बंदर हर रोज किसी किसी वार्ड में बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों महिलाओं को काट रहे हैं। वार्डों के लोगों ने कहा कि नगर पचायत प्रशासन को चाहिए कि वह बंदरों को पकड़वा कर इनके आतंक से छुटकारा दिलाए। गलियों में निकलना हुआ मुश्किल बंदरोंकी बढ़ रही संख्या के चलते गलियों में लोगों का निकला मुश्किल हो गया है। बंदर घरों में घुस कर घर में रखा सामान उठा कर ले जाता हैं। बंदरों के डर से गलियों में, छतों पर बच्चे नहीं खेलते हैं। महिलाएं भी छतों पर कपड़े सुखाने के बाद उनकी रखवाली करती हैं। वन विभाग को दूरभाष पर सूचना देने पर कैंपियरगंज रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल कर्मचारियों को भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
राजेश सिन्हा