१५जनवरी को प्रदेश स्तरीय ठेठवार सभा एवं वार्षिक अधिवेशन रायपुर में।
खैरागढ़ -यादव ठेठवार सामाज राजपुर राज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ठेठवार सभा एवं वार्षिक अधिवेशन शहीद स्मारक भवन रायपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शिवकुमार डहरिया कैबिनेट मंत्री सभापति माननीय श्रीद्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव, विशेष अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव,श्री मधूसुदन यादव सांसद एवं पूर्व महापौर, श्रीमती शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,श्री एजाज ढेबर महापौर,गुलेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज, चन्द्रभूषण यदु प्रदेश प्रवक्ता यादव समाज छत्तीसगढ़, सुशील सन्नी अग्रवाल ,राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग, श्रीमती अंबिका यदु पूर्व महापौर बिरगांव नगर निगम, ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद,किशून यदु ने ता प्रतिपक्ष राजनांदगांव,श्रीमती रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही प्रकोष्ठ,कमल वर्मा संयोक फेडरेशन, श्रीमती निशादेवेन्द्र। यादव पार्षद श्रीमती ललिता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ यादव समाज, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार सामाज होंगे। प्रदेश के समस्त पदाधिकारी गण, वरिष्ठ समाजसेवी युवा शक्ति, मातृत्व शक्ति स्वजातीय जन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यादवीय गौरव को स्थापित करेंगे। प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु ने बताया कि ठेठवार सभा में यादव समाज के सामाजिक रीतिनीति, संस्कृति धरोहर ,आर्थिक, सामाजिक, राजनीतक गतिविधियों,पर प्रश्न मंच के द्वारा चर्चा परिचर्चा संवाद किया जा आयेगा । सर्व समाज में इस प्रकार का आयोजन ठेठवार यादव समाज द्वारा प्रथम बार हो रहा है। यह नवाचार यादव समाज को शिखर तक ले जाने में मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राज पार ,घर घर आकर युवा प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठ वरिष्ठ जन आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्कर, संरक्षक रामसिंह यादव ने दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत स्व जातीय जनो तक जाकर आमंत्रित कर रहे। स्वाजातीय जनों में कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है। कल बालोद जिले के प्रवास पर परमानंद यादव, नरोत्तम यदु, पुष्कर यादव हरिराम यदु उमाशंकर यादव जी आये थे।प्रदेश पदाधिकारीयो का आत्मीय स्वागत किया गया। बालोद,संजारी,देवरी,लाटाबोड़,कुसूमकसा ,दल्लीराजहरा , झुरहाटोला ,बालोद जिला का भ्रमण कर आमंत्रित किया।उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ४२राज- पार ,मध्य प्रदेश,उडीसा छत्तीसगढ़ से स्वजातीय जन ,बालोद जिला से बालोद राज ,संजारी राज , गुण्डरदेही राज,डौंण्डीलोहारा राज से एम एल यादव ,डाॅ एस के यदु, उत्तम यादव केशव यादव, नरेंद्र यादव, विरेन्द्र यादव,छगन यादव नंदकिशोर यादव, पुष्कर यादव,चेतन यादव, उमाशंकर यादव,पवन यादव, ताम्रध्वज यादव रामस्वरूप यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु ने दी ।