प्राकृतिक खेती पर किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
बुरहानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्राम सांडसकला मे प्राकृतिक खेती को बढावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं किसानो के द्वारा रैली निकाली गई। केन्द्र के प्रमुख डाॅ संदीप कुमार सिंह द्वारा किसानों को रसायनिक उर्वरक तथा कीटनाशक के विकल्प के रूप मे जैविक प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी गई जिसके अन्तर्गत जीवामृत, बीजामृत, धनजीवामृत एवं केंचुआ खाद की उपयोगिता के बारे मे किसानो को बताया गया एवं जैविक खाद एव उर्वरकों का प्रयोग करके मिट्टी मे शुष्म जीवो की संख्या को बढाया जा सकता है। जिससे शुध्द जैविक उत्पाद तैयार कर सकते है जिसका बाजार मे अधिक कीमत प्राप्त करके आय मे वृद्धि की जा सकती है। केन्द्र के वैज्ञानिक श्रीमती मोनिका जयसवाल विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), ने मृदा स्वास्थ के महत्व एवं विशेषता पर कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। राहुल सतारकर विषय वस्तु विशेषज्ञ (पादप अनुवंशिकी), ने ब्रम्हास्त्र, नीमास्त्र अग्नीअस्त्र को बनाने की विधी के बारे मे बताया साथ ही मिट्टी की जांच हेतु मिट्टी लेने की विघी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे केन्द्र के संदीप राठौड, वसीम साहब एवं शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक संजय महाजन, संजय वर्खे, शेख अनीस एवं छात्र/छात्राओं तथा ग्राम सभा के कृषक नवल राठौड,राधेश्याम राठौड,शिव राठौड, हरदास राठौड, श्रीमती सोदरा बाई राठौड, श्रीमती सुगना बाई नवल, श्रीमती अन्नूबाई नवल, आदि ने भाग लिया। इस रैली मे महिलाओं की भागीदारी अधिक संख्या मे रही। (डाॅ संदीप कुमार सिंह) वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर।
संपादक- राजेश सिन्हा