जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में बूथ को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में हुई।
बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में बूथ को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम के तत्पश्चात वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व रामविचार नेताम, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप जुदेव, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, विधानसभा प्रभारी चिन्टू राजपाल,पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिता तिवारी, कमलेश यादव, जिला महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला मंत्री बसंत राय,सुनिता कुर्रे, सौभाग्यवती सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, शक्ति केन्द्र, बूथ सशक्तिकरण महाभियान की समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होने ने कहा कि अभी से बूथ स्तर कार्यकर्ता जीत हासिल करने के लिए लग जाये और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। जब बूथ मजबूत होगा तो मंडल,जिला व विधानसभा मजबूत होगा।
जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप जुदेव जी ने आगामी कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ में संगठन को मजबूत करने विभिन्न बिन्दुओं पर जोर दिया गया। विधानसभा प्रभारी चिन्टू राजपाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ का व्हाट्सएप्प गु्रप, नमो एप्प, मन की बात, शक्ति केन्द्र व बूथो की बैठक पर चर्चा किया। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने जिले एवं विधानसभा स्तर पर संगठन द्वारा किए गए कार्यो के संबंध विस्तार पूर्वक वृत रखा, जिसमें संगठन को और मजबूती प्रदान करने की पर दिशानिर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से कामतानाथ तिवारी, जगदीश साहू, वंदना राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, कुबेर साहू, हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, कपिल जायसवाल, रामप्रताप मराबी, रामलखन यादव, श्रीराम राजवाड़े, संगीता गुप्ता, तीरथ राजवाड़े, शारदा गुप्ता,हितेश सिंह, सतेन्द्र राजवाड़े, लव रवि, कुणाल जायसवाल, रिमा जायसवाल, अरूण जायसवाल, मुन्ना चक्रधारी, गोपाल राजवाड़े, रामसुंदर राजवाड़े, रामचन्द्र राजवाड़े, रामाशंकर, धीरेन्द्र साहू, संजय चिकनजुरी, विमलचंद चेरवा, प्यारे साहू, सुभाष साहू, राजाराम राजवाड़े, जगनारायण साहू, अमलू सिरदार, कुंडल साय, प्रदीप राजवाड़े, अवधेश सिंह, रवि त्रिपाठी, उमाशंकर राजवाड़े सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक-सह संयोजक उपस्थित थे।राजेश सिन्हा 8319654988
