 
                कृषि विज्ञान केंद्र एवं एफीकोर एनजीओ बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
बुरहानपुर कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर में किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कृषक प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार सिंह स्वयं सहायता समूह के गठन एवं समूह बनाने के तकनीकी एवं समूह के लाभ के बारे में विस्तार से बताया जिससे कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेl केंद्र के भूपेंद्र सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ सस्य विज्ञान- पोषण वाटिका स्थापना एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया केंद्र के अमोल देशमुख वैज्ञानिक पशुपालन द्वारा जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के महत्व को बताया गया एवं बकरी पालन एवं मुर्गी पालन की जानकारी दी गई जिससे रोजगार मिल सके। राहुल सतारकर द्वारा वर्मी कंपोस्ट बनाने की बारे में जानकारी दी गई एफी कोर एनजीओ के उपस्थित रमेश मुस्की फील्ड ऑफिसर ने भी तकनीकी जानकारी उनके द्वारा दिया गया एवं एनजीओ द्वारा जिला में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया।आभार अमोल देशमुख के द्वारा किया गया कार्यक्रम में शिवल, बाराताडा,सांडस की 30 महिलाओं ने भाग लिया।
Read More – मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
Rajesh sinha 8319654988

 
                         खबर जागरण न्यूज़
                                        खबर जागरण न्यूज़                     
                 
                 
                 
                 
                 
                