
मेहुल बने कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष
मनेन्द्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व कांग्रेस के आई टी सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता की भावनाओं के अनुरुप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखने वाले शहर के युवा मेहुल यादव को मनेन्द्रगढ़ विधानसभा का कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विधनसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कहा है की आप पूरी ताकत के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की भावनाओं के अनुरुप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री भपेश बघेल जी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनहित कार्यों को जन जन तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे। अपनी नियुक्ति के प्रति संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल का विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पीसीसी आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का बहुत बहुत धन्यवाद, मैं आप सब को भरोसा दिलाता की मेरी पूरी टीम इस पद का पूरी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा।
मेहुल के न्युक्ति पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी जी ,NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी ,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हाफिज मेमन जी, पर्व जिलाध्यक्ष स्वप्नील सिन्हा जी हर्ष जताया।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़