
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनेंद्रगढ़ आगमन
मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय के पहली बार जिला आगमन को लेकर कायस्थ समाज में उत्साह का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार श्री सहाय का 10 अक्टूबर को एमसीबी जिला मुख्यालय, मनेंद्रगढ़ में आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत के लिए कायस्थ समाज के लोग विशेष तैयारी में जुटे हुए हैं।
आगमन को लेकर कायस्थ महासभा की विशेष बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा की गई कायस्थ महासभा के युवा संगठन के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु उन्हें विशेष निमंत्रण एवं सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव है।
ज्ञात हो कि सुबोध कांत सहाय दो बार केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और इस बार वे कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में जिले में पहली बार आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर अंचल में समाज के लोगों में खुशी और गौरव की लहर है।
राजेश सिन्हा 8319654988