Oplus_19005440
पूर्वांचल सेवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, छठ पूजा की तैयारी पर बनी सहमति
मनेंद्रगढ़। पूर्वांचल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक में विधिवत रूप से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय दिया तथा संगठन की दिशा और आगामी कार्यक्रमों पर अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा तथा सभी छठ घाटों की सफाई और व्यवस्था समिति के माध्यम से की जाएगी।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
अध्यक्ष: श्री संजीव सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष: श्री संजय सिंह
उपाध्यक्ष: व्यंकटेश सिंह, रविन्द्र यादव, द्वर्ग विजय सिंह, संभाजीत यादव सचिव: करतार नारायण पाण्डेय सह-सचिव: राममनोहर साह, अनिल श्रीवास्तव, जवाहर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अजीत सिंह संगठन सचिव: रामअनुग्रह सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, शैलेष साहा, रघुनाथ शर्मा, रामप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष: अजय चौधरी सह-कोषाध्यक्ष: राजकुमार पाण्डेय कार्यालय सचिव: रंजन शर्मा कानूनी सलाहकार: राजेन्द्र तिवारी (अधिवक्ता), आशिष सिंह (अधिवक्ता) प्रवक्ता: दिनेश्वर मिश्रा, रामचरित द्विवेदी मीडिया प्रभारी: रविकान्त सिंह, राजेश सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य: अनूप ओझा, विनय झा, लक्ष्मीनारायण यादव, गोपाल नारायण यादव, ओखलेश गुप्ता, साम गोपाल संरक्षक सदस्य: अवधेश तिवारी, अनुज पाण्डेय, रमेश सिंह, कृष्ण मुरारी तिवारी, सरजू यादव, राजकुमार केशरवानी
बैठक के अंत में नवगठित पदाधिकारियों ने समाज की एकता और सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
राजेश सिन्हा 8319654988
